
होर्मुज से गल्फ वापस लौटा पाकिस्तान जा रहा कंटेनर जहाज! शहबाज को ईरान का बड़ा झटका
AajTak
अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने मध्यस्थ बनने की पेशकश की है. इस बीच पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान ने पाकिस्तान जा रहे एक कंटेनर को होर्मुज के एंट्री गेट पर ही रोक दिया.
ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग के बीच पाकिस्तान खुद को एक मध्यस्थ की तरह पेश कर रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की है और उनके इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है. लेकिन इस बीच खबर है कि मध्यस्थ बनने की तमन्ना लिए बैठे पाकिस्तान जा रहे एक कंटेनर जहाज को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से लौटा दिया है.
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के एंट्री गेट पर कराची जा रहे एक कंटेनर जहाज को वापस लौटा दिया. ईरान ने कहा कि पाकिस्तान जा रहे जहाज ने इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने की इजाजत पहले से नहीं ली थी.
AIS ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ‘सेलेन (Selen)’ नाम का जहाज 23 मार्च को शारजाह एंकरेज से रवाना हुआ था और पाकिस्तान की ओर सामान्य रास्ते पर जा रहा था. लेकिन होर्मुज के पास पहुंचते ही उसने अचानक दिशा बदल ली और वापस खाड़ी की ओर लौट गया. इसके बाद पता चला कि ईरान ने उसे होर्मुज क्रॉस ही नहीं करने दिया.
ईरानी सेना के एलिट फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बाद में पुष्टि की कि उसने इस मामले में हस्तक्षेप किया.
रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी ने कहा कि जहाज को इसलिए वापस भेजा गया क्योंकि उसने 'कानूनी प्रोटोकॉल' का पालन नहीं किया और स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं ली.
उन्होंने यह भी कहा कि अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी समुद्री अधिकारियों के साथ समन्वय करना अनिवार्य होगा.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







