
Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी है आज? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, नियम और महत्व
AajTak
Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी का व्रत इस बार 14 जून, बुधवार यानी आज रखा जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि अगर इस दिन उपवास रखा जाए और साधना की जाए तो हर तरह के पापों का नाश होता है. आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है.
Yogini Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. हर महीने दो बार एकादशी आती है- पहली कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी कहते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और कई प्रकार के पापों का नाश होता है. इस बार योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून यानी आज रखा जा रहा है. इस दिन श्री हरि, भगवान शिव के ध्यान, भजन और कीर्तन से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. योगिनी एकादशी के दिन उपवास रखने और साधना करने से समस्याओं का अंत हो जाता है.
योगिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
योगिनी एकादशी का व्रत बुधवार, 14 जून यानी आज रखा जा रहा है. एकादशी तिथि प्रारंभ 13 जून, मंगलवार यानी कल सुबह 09 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो चुकी है और एकादशी तिथि का समापन 14 जून, बुधवार यानी आज सुबह 08 बजकर 48 मिनट पर होगा. योगिनी एकादशी का पारण 15 जून को सुबह 05 बजकर 32 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.
योगिनी एकादशी पूजन विधि (Yogini Ekadashi Pujan Vidhi)
योगिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें. भगवान को फल-फूल अर्पित करें और सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी आरती करें. भगवान विष्णु की अनुकंपा से जहां आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा. वहीं माता लक्ष्मी की कृपा से धन के भंडार भरेंगे. आर्थिक मोर्चे पर संपन्नता बढ़ेगी.
योगिनी एकादशी व्रत का नियम (Yogini Ekadashi Niyam)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












