
Yogi 2.0 सरकार का खौफ: बुलडोजर के डर से 14 दिन में 50 से ज्यादा अपराधियों ने किया सरेंडर
AajTak
यूपी में Yogi 2.0 सरकार के बुलडोजर (Bulldozer) का खौफ दिखने लगा है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि 14 दिनों में 50 से ज्यादा अपराधी सरेंडर कर चुके हैं. इसके अलावा कई जिलों में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं. लाइसेंसी हथियारों का गलत इस्तेमाल करने पर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं.
यूपी में Yogi 2.0 सरकार के बुलडोजर (Bulldozer) के खौफ से दो सप्ताह में 50 से अधिक अपराधियों ने सरेंडर कर दिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि कई फरार अपराधियों की ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह गले में तख्तियां लटकाए पुलिस थानों में दिख रहे हैं. उनमें लिखा होता है 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, प्लीज मुझे गोली मत मारो.
एजेंसी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में 50 से अधिक अपराधियों ने न केवल सरेंडर किया है, बल्कि क्राइम से दूर रहने का संकल्प भी लिया है. बता दें कि अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रतीक बन चुके बुलडोजर (Bulldozer) ने पूरे यूपी चुनाव में योगी आदित्यनाथ को 'Bulldozer Baba' का नाम दे दिया गया.
अपहरण और वसूली के आरोपी ने किया सरेंडर
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने कहा कि एक मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए और इस दौरान कई अन्य को गिरफ्तार किया गया है. प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाने और अवैध संपत्तियों को गिराने के लिए बुलडोजर (Bulldozer) की तैनाती की गई है. बुलडोजर के डर का ही असर रहा कि अपराधी अपहरण और जबरन वसूली के मामलों के आरोपी गौतम सिंह ने 15 मार्च को गोंडा जिले के छपला पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया.
अपराध से दूर रहने का वादा कर थाने की लाइन में लग गए 24 क्रिमिनल
सहारनपुर जिले के एक थाने में करीब दो दर्जन अपराधी कभी क्राइम न करने का वादा करते हुए लाइन में लग गए. इसके बाद देवबंद में 4 शराब तस्करों के सरेंडर करने की खबर आई और ऐसा ही शामली में कई अपराधियों के मामले में हुआ. पिछले हफ्ते प्रतापगढ़ में एक रेप के आरोपी ने रेलवे स्टेशन के पास शौचालय में एक महिला से रेप करने के 4 दिन बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसके घर के सामने बुलडोजर खड़ा कर दिया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











