
Yashoda Jayanti 2021: कब है यशोदा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
भगवान कृष्ण को जन्म देवकी ने दिया था, लेकिन उनका पालन-पोषण सब मां यशोदा ने ही किया. इस दिन श्रद्धालु यशोदा मइया और भगवान कृष्ण की की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं.
Yashoda Jayanti 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण की पालनहार मां यशोदा का जन्म हुआ था. भगवान कृष्ण को जन्म देवकी ने दिया था, लेकिन उनका पालन-पोषण सब मां यशोदा ने ही किया. इस दिन भक्त यशोदा मइया और भगवान कृष्ण की की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं. हालांकि गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के अमांता कैलेंडर के अनुसार, माघ के महीने में यशोदा जयंती मनाई जाती है. हालांकि दोनों ही कैलेंडर में इसका दिन एक ही रहता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन उपवास करने से पापों का नाश होता है. यशोदा जयंती का शुभ मुहूर्त- यशोदा जयंती इस साल 4 मार्च (गुरुवार), 2021 को मनाई जाएगी. षष्ठी तिथि 4 मार्च को रात 12 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर इसी दिन रात 9 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी.
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











