
XUV700 की धमाकेदार एंट्री, रिकॉर्ड 57 मिनट में बुक हुईं 25,000 गाड़ियां!
AajTak
Mahindra & Mahindra की नई एसयूवी XUV700 के लिए लोगों में कितना क्रेज है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी 25,000 यूनिट महज 57 मिनट में ही बुक हो गईं. पढ़ें पूरी खबर..
Mahindra XUV700 ने बुकिंग खुलते ही मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है. कंपनी ने गुरुवार से इसकी बुकिंग शुरू की और महज 57 मिनट में इसकी 25,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो गईं.जानें अब इसकी अगली बुकिंग कब खुलेगी और कैसे कर सकते हैं इसे बुक...
XUV700 की पहले दिन की 25,000 यूनिट की बुकिेंग खोली गई थी. गुरुवार को ये बुकिंग 1 घंटे से भी कम समय में पूरी हो गई. कंपनी ने इसके लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस का ऑफर दिया था. अब कंपनी की अगली 25,000 यूनिट की बुकिंग 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी.
Mahindra & Mahindra का कहना है कि जब से कंपनी ने XUV700 के नाम की घोषणा की है. तब से लोगों के बीच इसे काफी क्रेज है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो को 22 करोड़ बार देखा गया है. वहीं इसकी वेबसाइट पर 64 लाख से ज्यादा विजिटर्स आए हैं.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












