
Xiaomi 11 Lite NE 5G भारत में आज होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ हो सकता है खास
AajTak
Xiaomi 11 Lite NE 5G को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग Xiaomi 11T सीरीज के साथ इस महीने की शुरुआत में हुई थी.
Xiaomi 11 Lite NE 5G को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग Xiaomi 11T सीरीज के साथ इस महीने की शुरुआत में हुई थी. ये कंपनी के सबसे हल्के और पलते स्मार्टफोन्स में से एक है. चूंकि, इसकी लॉन्चिंग फेस्टिव सीजन से पहले की जा रही है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि इसकी बिक्री अपकमिंग ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान की जा सकती है.
Xiaomi 11 Lite NE 5G को भारत में लॉन्च करने का वक्त बुधवार (आज) दोपहर 12 बजे का है और इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए की जाएगी. ऐसी चर्चा है कि Xiaomi 11 Lite NE 5G की कीमत बेस 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये तक रखी जाएगी.
लेकिन, चूंकि फोन का 4G मॉडल भी इसी तरह की कीमत में उपलब्ध है और ग्लोबल मॉडल की कीमत 30,000 रुपये तक रखी गई है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस अपकमिंग फोन की कीमत भारत 30,000 रुपये के आसपास तय की जा सकती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












