
Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड ने 25 दिन में जारी किया10वीं बोर्ड रिजल्ट, रचा नया इतिहास, कैसे?
AajTak
Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. परिणाम घोषित करने के साथ ही बोर्ड ने नया इतिहास रच दिया है. बोर्ड ने 25 दिनों के भीरत ही रिजल्ट जारी कर दिया है. कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर कैसे 10 लाख छात्रों का रिजल्ट 25 दिन में जारी कर दिया गया है.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने न केवल रिजल्ट का ऐलान किया है बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी. परीक्षाएं 27 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी और बोर्ड ने जिस तेजी से काम किया है उसे देखकर हर कोई हैरान है. ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान बोर्ड ने केवल 25 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया है.
मई-जून हुआ पुराना
ऐसा हमेशा देखा जाता था कि बोर्ड की परीक्षाएं मार्च तक चलती थीं और फिर कॉपियों को चेक होने में मई-जून का महीना आ जाता है और फिर बच्चों की गर्मियां यह सोचने में निकल जाती थीं कि आखिर हमारा रिजल्ट कब आएगा? लेकिन राजस्थान बोर्ड ने इन पुराने तरीकों को तोड़ दिया और एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. बोर्ड का बेहतरीन प्लानिंग ने उन्हें 25 दिनों में रिजल्ट तैयार करने में मदद की.
क्या है इन 25 दिनों का खेल?
25 दिनों में रिजल्ट लाना कोई मालूमी बात नहीं है. बोर्ड ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाना के लिए और कॉपियों की जांच के लिए 35,000 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी. इन टीचर्स ने कॉपी सही से चेक करने और निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए दिन-रात एक कर दिया था. इसके अलावा डिजिटल तकनीक का भी जमकर इस्तेमाल किया गया, जिससे जांच की प्रक्रिया और तेज हुई.
छात्रों का क्या मिलेगा फायदा?

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











