
Wobble LED TV Review: कम कीमत मिलेगी 65 इंच की स्क्रीन, करने होंगे कुछ कॉम्प्रोमाइज
AajTak
Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.
भारतीय टीवी मार्केट में अब कई नए ऑप्शन मिलने लगे हैं. घरेलू ब्रांड्स की एंट्री से कंज्यूमर्स के पास कम बजट में बड़ी टीवी का ऑप्शन है. ऐसे ही एक कम बजट लेकिन बड़ी साइज की टीवी को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. यहां बात हो रही है वॉबल (Wobble) K-सीरीज की, जिसे कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है.
इस LED टीवी में पावरफुल साउंड मिलता है. हमने इसका 65-इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट यूज किया है, जो कई मायनों में एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट लगता है. आइए जानते हैं इस टीवी में क्या कुछ खास है.
वॉबल टीवी सामान्य और जाने पहचाने डिजाइन के साथ आता है. इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने इसके बेजल्स को कम रखने की कोशिश की है. टीवी के साथ बॉक्स में ही आपको इसका स्टैंड भी मिल जाएगा. रियर में सारे पोर्ट्स आपको एक जगह पर मिल जाएंगे, जो एक बेहतर अपरोच है.
टीवी के साथ एक प्रैक्टिकल रिमोट मिलता है, जिसे आपको ब्लूटूथ के जरिए पेयर करना होगा. किसी दूसरी स्मार्ट टीवी के रिमोट की तरह ही इस पर भी आपको हॉट-कीज और चुनिंदा बटन्स के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें आपको नंबर कीज नहीं मिलेंगी, जो एक वक्त पर टीवी रिमोट में हुआ करती थी.
ये स्मार्ट टीवी गूगल टीवी 5.0 (एंड्रॉयड 14) पर काम करता है. इसमें आपको कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे. दूसरे गूगल टीवी के जैसा ही इसका भी यूआई है. यानी इसमें आपको कोई नया इंटरफेस नहीं मिलेगा. हां, थोड़े बहुत बदलाव जरूर हैं, लेकिन उन पर शायद आपका ध्यान भी ना जाए.
टीवी यूज करते हुए कहीं भी लैग नजर नहीं आया है. ऐप्स आसानी से ओपन होते हैं. कभी किसी ऐप की लॉन्चिंग में वक्त लगता है. हालांकि, टीवी फ्रीज होने की दिक्कत कभी भी सामने नहीं आई है. कुल मिलाकर इसका सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस अच्छा है. कभी-कभी फील होता है कि कंपनियों को अपने टीवी के लिए अलग यूआई को डेवलप करना चाहिए, जिससे यूजर्स को नया एक्सपीरियंस मिल सके.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











