
क्या डिलीवरी बॉय को रिप्लेस कर देंगे रोबोट? दुबई के इस वीडियो से छिड़ी बहस
AajTak
दुबई में एक भारतीय शख्स ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें खाना किसी डिलीवरी बॉय नहीं बल्कि रोबोट के जरिए पहुंचता दिख रहा है. यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और इसे भविष्य की टेक्नोलॉजी बता रहे हैं.
खाना ऑर्डर करना आज आम बात है.ऑर्डर किया, अपडेट देखा और डिलीवरी बॉय दरवाजे पर पहुंच गया. लेकिन दुबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां यह पूरा प्रोसेस बिल्कुल अलग नजर आया. यहां एक शख्स का खाना किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक रोबोट ने डिलीवर किया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भविष्य की झलक बता रहे हैं.
वीडियो भारतीय यूजर हरीश कुमार ने शेयर किया है. वह बताते हैं कि उन्होंने सामान्य तरीके से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन इस बार डिलीवरी 'रोवर' नाम के रोबोट से होने वाली थी. वीडियो में वह कहते हैं कि देखना है यह रोबोट कैसे काम करता है. कुछ ही देर में रोबोट उनकी लोकेशन पर पहुंच जाता है और बिना किसी इंसानी दखल के डिलीवरी पूरी करता है.
कैसे होता है रोबोट से खाना डिलीवर
वीडियो में हरीश कुमार पूरा प्रोसेस आसान भाषा में समझाते हैं. जैसे ही रोबोट पहुंचता है, फोन पर नोटिफिकेशन आता है. उसमें 'ओपन लिड' का ऑप्शन होता है, जिस पर क्लिक करते ही रोबोट का ढक्कन खुल जाता है. यूजर खाना निकालता है और फिर 'क्लोज लिड' का ऑप्शन दबाकर इसे बंद कर देता है. पूरा सिस्टम मोबाइल से कंट्रोल होता है और इसमें किसी डिलीवरी बॉय की जरूरत नहीं पड़ती.
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ऑर्डर किया खाना… और सामने आ गया रोबोट. न कोई कॉल, न कोई राइडर… सिर्फ टेक्नोलॉजी. सिर्फ दुबई में.
देखें वायरल वीडियो

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












