
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भालू ने बाघिन को खदेड़ा! Video में देखें क्या हुआ
AajTak
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक स्लॉथ भालू ने बाघिन नायना का पीछा किया. वन्यजीव नेचुरलिस्ट मनींदर सिंह धालीवाल द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक स्लॉथ भालू ने बाघिन नायना का पीछा किया. वन्यजीव नेचुरलिस्ट मनींदर सिंह धालीवाल द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.अगर आप वाइल्डलाइफ वीडियो देखते हैं, तो ज्यादातर में वही आम नजारे दिखते हैं.शिकारी शिकार करते हैं, ताकतवर कमजोर पर हावी होता है, और इसी को हम 'जंगल राज' कहते हैं. लेकिन कभी-कभी जंगल अपने नियम खुद बदल देता है और ऐसा दृश्य सामने आता है, जो हैरान कर देता है.
ऐसा ही एक दुर्लभ नजारा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में देखने को मिला, जहां एक स्लॉथ भालू बाघिन का पीछा करता नजर आया. यह छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जंगल में आमने-सामने
यह घटना वाइल्डलाइफ नेचुरलिस्ट मनींदर सिंह धालीवाल ने रिकॉर्ड की, जो उस वक्त रिजर्व में मौजूद थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघिन अचानक भालू को सामने देखकर चौंक जाती है और धीरे-धीरे पीछे हटने लगती है. वहीं भालू बिना रुके उसकी ओर बढ़ता रहता है, जिससे यह पल और भी असामान्य लगने लगता है.वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए आगे क्या हुआ, यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन यही अधूरा दृश्य लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा रहा है.
देखें वायरल वीडियो
आमतौर पर टकराव से बचते हैं दोनों

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











