
कैद से भागे 7 कुत्तों की दिल छू लेने वाली कहानी, सोशल मीडिया पर चर्चा में
AajTak
इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि, इसकी कहानी इतनी दिलचस्प है कि हर कोई बिना उस वीडियो पर एक नजर डाले आगे नहीं बढ़ सकता है. यह वीडियो सड़क किनारे चल रहे कुत्तों के एक झुंड की है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस वीडियो की कहानी क्या है.
इन दिनों एक वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अलग-अलग नस्ल के 7 कुत्ते सड़क किनारे चलते हुए देखे जा रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि सभी जानवर कुत्ते चुराने वाले गिरोह की कैद से भागे हुए हैं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर चीन में एक कुत्ते के मांस की दुकान के लिए काम करने वाले चोरों के गिरोह की कैद से सात ग्रामीण कुत्ते भाग निकले. इसके बाद सभी एक साथ अपने घर की यात्रा पर निकल पड़े. सड़क किनारे एक कतार में चल रहे इन कुत्तों के झुंड का वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पशु संरक्षण कानूनों को और मजबूत करने की मांग उठने लगे हैं. चीन में कुत्ते का मांस खाने पर प्रतिबंध नहीं है. हालांकि, वहां के शेन्जेन प्रांत में 2020 से बिल्लियों और कुत्तों के मांस खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
पहली बार 16 मार्च को कुत्तों का वीडियो शेयर किया गया 16 मार्च को, लू नाम के एक यूजर ने जिलिन प्रांत के चांगचुन में एक बिजी हाईवे पर सड़क के किनारे सात कुत्तों का एक साथ समूह में चलने का वीडियो रिकॉर्ड किया. फुटेज में, कुत्तों के एक समूह ने सावधानीपूर्वक एक घायल जर्मन शेफर्ड को घेर लिया था, जबकि सबसे आगे मौजूद एक कॉर्गि बार-बार पीछे मुड़कर यह सुनिश्चित कर रहा था कि कोई भी पीछे न छूट जाए.
इस समूह में गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर और पेकिनीज नस्ल के कुत्ते भी शामिल थे. लू नेचीन के मीडिया आउटलेट दाहे डेली को बताया कि वे संकट में फंसे जानवरों के एक समूह की तरह दिखते हैं, जो एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. ये आवारा कुत्तों की तरह बिल्कुल नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: जितने फॉलोअर्स, उतनी हाइट से गिराता था खिलौना! लाखों फैंस हुए तो स्पेस से फेंका, देखें वीडियो

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











