
Xiaomi फिर से देश में बना नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड, कोरोना की दूसरी लहर में ये फोन सबसे ज्यादा बिका
AajTak
भारत में Xiaomi अपने स्थान को बरकरार रखने में कामयाब रहा. इस साल दूसरी तिमाही में भी Xiaomi भारत की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बनी. इसका 28 परसेंट मार्केट शेयर रहा. इसके बाद Samsung, Vivo, Realme और Oppo का नंबर आता है.
भारत में Xiaomi अपने स्थान को बरकरार रखने में कामयाब रहा. इस साल दूसरी तिमाही में भी Xiaomi भारत की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बनी. इसका 28 परसेंट मार्केट शेयर रहा. इसके बाद Samsung, Vivo, Realme और Oppo का नंबर आता है. Xiaomi को नंबर वन बनाने में Redmi 9 सीरीज और Redmi 10 सीरीज काफी ज्यादा योगदान रहा. जबकि Galaxy M-सीरीज और F-सीरीज ने सैमसंग को मार्केट में टॉप-3 में बनाए रखा. भारतीय स्मार्टफोन का शिपमेंट्स 82 परसेंट ईयर ऑन ईयर बढ़ कर 33 मिलियन यूनिट्स तक 2021 की दूसरी तिमाही में पहुंच गया. इसको लेकर Counterpoint की मार्केट मॉनिटर सर्विस ने रिपोर्ट की है. कोरोना की दूसरी लहर का असर भी मार्केट पर देखने को मिला. इस दौरान मार्केट 13 परसेंट घट गया. इसने ऑनलाइन ब्रांड से ज्यादा ऑफलाइन सेंट्रिक ब्रांड को प्रभावित किया. लेकिन ये गिरावट अनुमान से कम थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












