
Xiaomi के 108MP वाले 5G फोन की कीमत हुई कम, जानें अब कितने में मिलेगा
AajTak
Mi 11X Pro की कीमत भारत में कम हो गई. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है. जानें दूसरी खूबियां और कीमत.
Xiaomi ने पिछले साल Mi 11X Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इसमें Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है. अब इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है. इसकी कीमत 3000 रुपये कम कर दी गई है.
Mi 11X Pro को दो वैरिएंट्स में आता है. इसके बेस वैरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत प्राइस कट के बाद 36,999 रुपये हो गई है. दूसरे वैरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत प्राइस कट के बाद 38,999 रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:- Amazon सेल में Samsung और दूसरे स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, लगभग 6,500 रुपये में खरीदें नया फोन
ये नई कीमत कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर अब दिख रही है. कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को in Cosmic Black, Lunar White और Celestial Silver कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
Mi 11X Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Mi 11X Pro में 6.67-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है. इसका पिक्सल रेज्योलूशन 1080x2400 का है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है. इसमें Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्सन दिया गया है. ये फोन Android 11 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











