
इंजीनियर बनकर दूसरे देश में ऐसे जासूसी कर रहे किम जोंग के लोग, गूगल ने चेताया
AajTak
किम जोंग उन के जासूस अमेरिका और यूरोपीय देशों के डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में आईटी इंजीनियर के तौर पर रिमोट जॉब के जरिए पैठ बना रहे हैं.
उत्तर कोरियाई जासूस जॉब सीकर बनकर दूसरे देशों में नौकरी खोज रहे हैं और आईटी इंजीनियर बनकर सुरक्षा से संबंधित डेटा चुरा रहे हैं. इन दिनों नॉर्थ कोरिया पश्चिमी रक्षा कंपनियों के लिए एक बड़ा साइबर खतरा बनकर उभरा है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि नॉर्थ कोरिया के हैकर फर्जी नौकरी के प्रपोजल का इस्तेमाल करके कंपनियों में घुसपैठ करते हैं. एक खुफिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि उत्तर कोरियाई जासूस पश्चिमी कंपनियों में नौकरी पाने और संवेदनशील डेटा चुराने के लिए आईटी कर्मचारियों की नौकरी की तलाश कर रहे हैं.
आशंका है कि चोरी की गई या फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके किम जोंग उन के ये जासूस अमेरिका की 100 से अधिक कंपनियों में काम पर लगे हैं. गूगल थ्रेट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें उन अमेरिकियों से भी मदद मिली है जिन्होंने धोखेबाजों को नौकरी दिलाने में मदद की है और उनकी पहचान को वेरिफाई किया है.
जब पश्चिमी कंपनियां इन जासूसों को काम पर रखती है तो वे AI, डीपफेक और लैपटॉप फार्म का इस्तेमाल करके डेटा चुराते हैं और जासूसी करते हैं. गूगल के शोधकर्ताओं ने पाया कि नॉर्थ कोरियाई जासूस 2019 से इस रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं. 'बियॉन्ड द बैटलफील्ड: थ्रेट टू डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट, ग्लोबल डिफेंस कॉन्ट्रेक्टर और सप्लाई चेन को टारगेट करने वाले नॉर्थ कोरिया के साइबर अभियान कैंपेन के खतरे की ओर इशारा करती है.
गूगल की रिपोर्ट में दी गई है चेतावनी गूगल की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 से, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) से खतरा पारंपरिक नेटवर्क घुसपैठ के अलावा आईटी कर्मचारियों के माध्यम से इंटरनल घुसपैठ के तौर पर भी बढ़ना शुरू हो गया है. रक्षा संबंधी संगठनों में आईटी कर्मचारियों द्वारा नौकरियों के लिए आवेदन करने के साक्ष्य भी देखे हैं.
गूगल ने बताया कि अमेरिकी न्याय विभाग ने जून 2025 में एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसमें 16 राज्यों में स्थित 29 संदिग्ध लैपटॉप फार्मों की तलाशी ली गई थी. इस अभियान के परिणामस्वरूप एक अमेरिकी दलाल को गिरफ्तार किया गया और आठ अंतरराष्ट्रीय दलालों के खिलाफ अभियोग दायर किया गया. अभियोग के अनुसार, आरोपियों ने 500 फॉर्च्यून कंपनियों सहित 100 से अधिक अमेरिकी कंपनियों में सफलतापूर्वक आउटसोर्स नौकरियां प्राप्त की थीं.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.












