
Xiaomi के इन लैपटॉप्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें डिटेल
AajTak
Xiaomi ने पिछले साल भारत के लैपटॉप मार्केट में एंट्री ली थी. कंपनी ने Mi Notebook सीरीज को लॉन्च किया था. इस सीरीज में स्टैंडर्ड Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition शामिल थे.
Xiaomi ने पिछले साल भारत के लैपटॉप मार्केट में एंट्री ली थी. कंपनी ने Mi Notebook सीरीज को लॉन्च किया था. इस सीरीज में स्टैंडर्ड Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition शामिल थे. भारत में उपलब्ध होने के कुछ महीनों में Horizon Edition काफी पॉपुलर हो गया. अब इस पर डिस्काउंट मिल रहा है. IDC वर्ल्डवाइड क्वाटरली पर्सनल कम्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर Q4 2020 के मुताबिक, 60,000 रुपये के अंदर आने वाला ये विंडोज लैपटॉप इंडियन ऑनलाइन मार्केट में बेस्ट सेलिंग i7 विंडोज लैपटॉप बनकर उभरा है. Mi Notebook 14 10th-Gen Intel Core i5 और i7 CometLake प्रोसेसर्स के साथ आता है. लैपटॉप का i7 वेरिएंट भारत में 59,999 रुपये में आता है. भारत में Mi Notebook 14 Horizon Edition की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है. ये कीमत 8GB रैम, 512GB स्टोरेज और i5 प्रोसेसर के लिए है. वहीं, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आने वाले i7 प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












