
Xiaomi का दावा, 8 मिनट से कम में ही फुल चार्ज हो जाएगा स्मार्टफोन
AajTak
Xiaomi ने 200W वायर्ड और 120W वायरलेस फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी पेश किया है. इसके तहत कंपनी ने दावा किया है कि 8 मिनट से कम में फोन फुल चार्ज हो जाएगा.
फोन कितनी तेजी से चार्ज किया जा सके, इसे लेकर चीनी स्मार्टफोन कंपनियों में रेस लगी है. इसी बीच Xiaomi ने 200W Hyper Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का ऐलान किया है. कंपनी ने दावा किया है कि इससे 4,000mAh बैटरी को 8 मिनट से भी कम में फुल चार्ज किया जा सकेगा. ये दरअसल मोबाइल चार्जिंग में एक नय तरह का रिकॉर्ड है. HyperCharge वायर्ड और वायरलेस दोनों काम करेगा. कंपनी ने डेमो के दौरान Mi 11 Pro का मोडिफाइड वेरिएंट यूज किया. इसमें 4,000mAh की बैटरी है और इसे वायर्ड चार्जिंग से 8 मिनट में फुल चार्ज किया गया. कंपनी ने ये भी दावा किया है कि 120W वायरलेस चार्जिंग के जरिए सिर्फ 15 मिनट में स्मार्टफोन को फुल चार्ज किया जा सकेगा. आपको बता दें कि शाओमी ने इससे पहले भी 120W फास्ट चार्जिंग पेश किया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












