
Xiaomi इस साल लॉन्च कर सकता है दुनिया का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन
AajTak
पिछले साल का जुलाई एक ऐसा समय था जब चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने अपने फास्टेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा की थी. Oppo, iQoo और Realme जैसी कंपनियों ने एक के बाद एक फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट में अपने डेवलपमेंट्स को शोकेस किया था.
पिछले साल का जुलाई एक ऐसा समय था जब चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने अपने फास्टेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा की थी. Oppo, iQoo और Realme जैसी कंपनियों ने एक के बाद एक फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट में अपने डेवलपमेंट्स को शोकेस किया था. उस समय iQoo ने 120W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी की घोषणा की थी और दावा किया था कि इससे 4000mAh की बैटरी को 0-50 प्रतिशत तक चार्ज करने में महज 5 मिनट का ही वक्त लगेगा. वहीं, दूसरी तरफ Oppo और Realme ने क्रमश: 125W VOOC फ्लैश चार्जिंग और 125WW UltraDart चार्ज को पेश किया था. अब ऐसा लग रहा है कि एक और दिग्गज चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi इस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में है. कंपनी 200W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट पेश करने की तैयारी कर रही है. यानी जिस स्मार्टफोन के साथ इस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा वो दुनिया का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला हैंडसेट होगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












