
X बार-बार हो रहा डाउन... 24 घंटे से लगातार हो रहे साइबर अटैक, Elon Musk को यूक्रेन पर शक
AajTak
बिलेनियर Elon Musk ने मंगलवार को दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम) पर बड़े स्तर पर साइबर हमले हो रहे हैं, जिसके पीछे उन्होंने यूक्रेन को कठघरे में खड़ा किया. सोमवार को X प्लेटफॉर्म की सर्विस एक दिन में कई बार डाउन हुईं. इसकी वजह से कई बार इस प्लेटफॉर्म को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पाए. इसका असर वेब और ऐप यूजर्स पर दिखाई दिया.
X प्लेटफॉर्म सोमवार को कई बार डाउन हुआ है, जिसका असर दुनियाभर के यूजर्स पर दिखाई दिया. इसको लेकर खुद Elon Musk ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनके प्लेटफॉर्म पर लगातार साइबर हमले हो रहे हैं और उसकी वजह से दुनियाभर की X सर्विस पर असर पड़ा.
बिलेनियर और DOGE के बॉस Elon Musk ने मंगलवार को दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर बड़े स्तर पर साइबर हमले हो रहे हैं, जिसके पीछे उन्होंने यूक्रेन को सवालों के कठघरे में खड़ा किया.
फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत के दौरान Elon Musk ने कहा कि हमें ये तो पता नहीं है कि असल में क्या हुआ था, लेकिन यूक्रेन रीजन से जनरेट हुए आईपी एड्रेस वाले साइबर अटैकर्स ने एक्स सिस्टम को डाउन कर दिया और यह एक बड़े लेवल का साइबर हमला था.
यह भी पढ़ें: एक दिन में तीन बार डाउन हुआ 'X', Elon Musk बोले– हम पर हर दिन हो रहे साइबर अटैक
एक दिन में कई बार डाउन हुआ X प्लेटफॉर्म
सोमवार को X प्लेटफॉर्म की सर्विस एक दिन में कई बार डाउन हुईं. इसकी वजह से कई बार इस प्लेटफॉर्म को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पाए. इसका असर वेब और ऐप यूजर्स पर दिखाई दिया. इतना नहीं नहीं ग्लोबल आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी इस आउटेज की जानकारी दी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









