
Wriddhiman Saha Test Team: ऋद्धिमान साहा विवाद में सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली की एंट्री, कहा- सार्वजनिक नहीं करनी थी बातचीत
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए उनका चयन नहीं हुआ है, ऐसे में उसके बाद से ही वह खफा चल रहे हैं. ऋद्धिमान साहा ने सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ से हुई बातचीत को सार्वजनिक किया.
विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए उनका चयन नहीं हुआ है, ऐसे में उसके बाद से ही वह खफा चल रहे हैं. ऋद्धिमान साहा ने सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ से हुई बातचीत को सार्वजनिक किया. साहा के इस एक्शन से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली भी खफा नज़र आए हैं.
स्नेहाशीष गांगुली का कहना है कि ऋद्धिमान साहा ने सौरव गांगुली, सेलेक्टर्स या किसी और के साथ हुई बातचीत को सार्वजनिक कर एक गलती की है. साथ ही उन्होंने कहा कि ऋद्धिमान साहा को खुद को रणजी ट्रॉफी से अलग नहीं करना चाहिए था, उन्हें बंगाल की टीम में शामिल होना था. (स्नेहाशीष गांगुली, सबसे दाएं)
CAB सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि ये मेरी निजी राय है कि साहा को जो भी बातें बोर्ड या सेलेक्टर्स की ओर से कही गईं, वह निजी ही थीं. ऋद्धिमान साहा के लिए दरवाज़े हमेशा खुले हैं, उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए थी. लेकिन उन्होंने किसी कारणवश स्क्वॉड से अपना नाम वापस ले लिया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












