
Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा टीम इंडिया के लिए सेलेक्शन की रेस से बाहर..! अब उठाया ये कदम
AajTak
भारतीय टेस्ट टीम में लंबे समय से बतौर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का करियर अब थमता नजर आ रहा है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साहा को जानकारी दी गई कि टीम मैनेजमेंट अब युवा खिलाड़ियों की तलाश में है. ऐसे में साहा ने रणजी ट्रॉफी से भी अपना नाम वापस ले लिया है.
अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने बंगाल के रणजी ट्रॉफी अभियान से हटने का फैसला किया है. समझा जाता है कि भारतीय टीम के नए टीम मैनेजमेंट ने नेशनल सेलेक्टर्स को बता दिया है मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट विकेटकीपरों में शुमार 37 साल के साहा उनके भविष्य की योजना में शामिल नहीं है और 4 मार्च से मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन नहीं होगा.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












