
World News: सिर्फ लाइन में खड़े रहकर हजारों रूपए कमा रहा शख्स, कहा - ये एक Art है
AajTak
Freddie Beckitt एक Professional queuer हैं. सुनने में आपको ये अजीब लग सकता है लेकिन लंदन के रहने वाले फ्रेडी का पेशा ही लाइन में खड़ा होना है. अब आप ये सोचेंगे कि ये कैसा काम है? ज्यादातर लोगों को लाइन में खड़ा होना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता, चाहे बैंक की लाइन हो, फिल्म की टिकट के लिए लगी लाइन हो या फिर किसी रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने की लाइन, हम में से ज्यादातर लोग कोशिश करते हैं कि किसी भी तरह लंबी लाइन से छुटकारा मिल जाये. लेकिन फ्रेडी की सोच कुछ और ही है. ये Line में खड़े रहने का काम करते हैं. ये एक दिन में करीब 16 हजार कमा लेते हैं. फ्रेडी कहते हैं कि लाइन में खड़ा होना एक आर्ट है जिसमें बहुत धैर्य की जरूरत है. वह आठ घंटे मुश्किल से ही हिल पाते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











