
World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
ABP News
World Largest Army: 2025 की मिलिट्री बैलेंस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं की सूची जारी हुई है. जानिए टॉप 10 देशों में कौन शामिल हैं और भारत किस स्थान पर है.
इस समय पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है. लगभग हर महाद्वीप पर किसी न किसी रूप में युद्ध या संघर्ष चल रहा है. भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन और एशिया के अन्य हिस्सों में हालात गंभीर बने हुए हैं. अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर हमले और ईरान को लेकर बढ़ती आशंकाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. ऐसे में सभी देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगे हैं. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) की 2025 मिलिट्री बैलेंस रिपोर्ट के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं की सूची जारी की गई है. यह रैंकिंग सक्रिय सैनिकों की संख्या के आधार पर की गई है.
इस रिपोर्ट से साफ है कि भारत न सिर्फ संख्या के लिहाज से बल्कि रणनीति और तकनीक के मामले में भी दुनिया की बड़ी सैन्य ताकतों में शामिल है.













