
Delhi News: सावधान दिल्ली! LPG-PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ठगी, पुलिस ने जारी की खास चेतावनी
ABP News
Delhi News In Hindi: ईरान-इजराइल तनाव के बीच LPG को लेकर नया साइबर फ्रॉड सामने आया है. ‘जल्दी सिलेंडर दिलाने’ के नाम पर गैंग लोगों को ठग रही है.
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ वैश्विक तेल और गैस बाजार तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब इसका फायदा साइबर अपराधी भी उठाने लगे हैं. भारत में गैस सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता के बीच ठग नए तरीके अपनाकर LPG सिलेंडर जल्दी दिलाने या PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इस तरह की ठगी को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.
ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसका असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है. हालांकि आम लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए तेल कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए हैं.
LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा हैइस तरह के किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें#DPUpdates #CyberScam#LPGCrises#LPGBlackMarketing pic.twitter.com/Dxt7xGM0HG













