
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
ABP News
Bihar News In Hindi: पटना में जेडीयू नेता संजय कुमार झा के आवास पर एनडीए नेताओं की राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई. बिहार मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा.
पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी. यह बैठक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर हुई, जहां कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले रणनीति और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई.
बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सराओगी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता जेडीयू नेता संजय कुमार झा के पटना स्थित आवास पर पहुंचे. राज्यसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. पीटीआई को दिए बयान में उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान नेताओं ने चुनाव को लेकर रणनीति और पार्टी के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की. एनडीए के घटक दलों के बीच समन्वय बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
VIDEO | Patna: Bihar Minister Shravan Kumar says, "JD(U) leaders' meeting was held at party’s National Working President Sanjay Kumar Jha’s Patna residence to discuss directions regarding the Rajya Sabha polls. Another meeting will be held at Vijay Choudhary’s residence in the… pic.twitter.com/bCeozIML6e
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह बैठक राज्यसभा चुनाव से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी. उन्होंने कहा कि 16 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं को कुछ निर्देश दिए जाते हैं और उन्हीं का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की बैठकें आयोजित की जाती हैं.













