
बंगाल में ममता लगाएंगी जीत का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? जानें ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
ABP News
बंगाल में चुनाव का ऐलान हो गया है. नतीजे किसके पक्ष में आएंगे, इसका पता तो रिजल्ट आने के बाद ही चल पाएगा, लेकिन इससे पहले MATRIZE-IANS ने चुनावी मूड जानने के लिए ओपिनियन पोल किया है.
पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने आज (15 मार्च) को इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा और 4 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. चुनाव की घोषणा होते ही सियासी दलों ने तैयारियों को और तेज कर दिया है, नतीजे किसके पक्ष में आएंगे, इसका पता तो चुनाव के परिणाम आने के बाद ही चल पाएगा, लेकिन इससे पहले MATRIZE-IANS ने चुनावी मूड जानने के लिए ओपिनियन पोल किया है. जानिए बंगाल में किस पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है.
बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा. लंबे अरसे बाद राज्य में दो चरणों में इलेक्शन हो रहा है, पिछली बार बंगाल में आठ फेज में इलेक्शन हुआ था.
किसका होगा बंगाल?













