
Mumbai News: काले जादू के शक में पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल कर दिखाया मां का शव
ABP News
Mumbai News in Hindi: मुंबई के धारावी में अमृत सोलंकी नामक एक व्यक्ति ने अपनी 58 वर्षीय पत्नी की काला जादू करने के शक में हत्या कर दी. बेटे के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मुंबई के धारावी इलाके में एक 58 साल के शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी को धारावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान अमृत सोलंकी के रूप में हुई है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अमृत सोलंकी को शक था कि उसकी पत्नी ने उसपर काला जादू किया है. इस शक में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. धारावी पुलिस ने उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है.
बेटा घर आया तब हुआ हत्या का खुलासा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी सूरजबेन सोलंकी से झगड़ा करता था और अक्सर उस पर अपने खिलाफ काला जादू करने का आरोप लगाता था. यह वारदात तब सामने आई, जब आरोपी का 33 वर्षीय बेटा शिवराम सोलंकी धारावी में अपने माता-पिता के घर पहुंचा. वह मुलुंड में रहता है. घर पहुंचकर जब उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया तो अपने पिता को फोन किया.













