
World Defence Budget 2026: वो 10 देश, जो सेना पर पानी की तरह बहाते हैं पैसा, भारत किस नंबर पर? कितना करता है खर्च
ABP News
World Defence Budget 2026: दुनिया में बढ़ते तनाव के कारण रक्षा बजट देशों की प्राथमिकता बन गया है. आने वाले समय में कई देश अपनी सैन्य ताकत और तकनीक पर और ज्यादा खर्च कर सकते हैं.
दुनियाभर में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय संघर्षों के बीच हर देश अपनी सैन्य ताकत को लगातार मजबूत करने में लगा है. कई देश अपनी आर्थिक क्षमता के मुकाबले रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी कर रहे हैं तो कुछ देश कर्ज लेकर भी रक्षा जरूरतों को पूरा करने में जुटे हैं. कई शक्तिशाली देश अत्याधुनिक हथियारों के विकास, सैन्य आधुनिकीकरण और नई तकनीकों पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अधिक रक्षा बजट वाले शीर्ष 10 देश कौन से हैं.
ग्लोबल फायर इडेंक्स 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले स्थान पर अमेरिका है. अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 831.5 बिलियन डॉलर है, जबकि डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के लिए 849.9 अरब डॉलर को मंजूरी दी गई है. यह बजट सैन्य आधुनिकीकरण, एयर डॉमिनेंस, नौसेना क्षमताओं के विस्तार और सैनिकों के सैलरी में खर्च किया जा रहा है. वैश्विक सैन्य उपस्थिति के कारण अमेरिका का रक्षा बजट दुनिया में सबसे बड़ा है.
चीन
दूसरे स्थान पर चीन है, जिसका रक्षा बजट करीब 303 बिलियन डॉलर है. चीन ने अपने बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि की है. इसका बड़ा हिस्सा सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना विस्तार और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने में लगाया जा रहा है. अमेरिका और क्षेत्रीय देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन लगातार अपने रक्षा खर्च को बढ़ा रहा है.













