
'कंगना-चखना... इन सबको इग्नोर करिए', BJP सांसद के राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के पप्पू यादव
ABP News
Pappu Yadav News: कंगना रनौत के राहुल गांधी की आलोचना करने पर पप्पू यादव नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि यहां आलोचना की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे लोगों को इग्नोर किया जाना चाहिए.
हाल ही में मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी, जिससे विपक्षी नेता नाराज नजर आ रहे हैं. कंगना रनौत ने दावा किया था कि सदन और सदन के बाहर राहुल गांधी का रवैया देखकर महिला सांसदों को असहज महसूस होता है और उन्हें राहुल गांधी से डर लगता है. अब कंगना रनौत के बयान पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "रोपिएगा बबूल खाइएगा खजूर. यहां व्यक्तिगत आलोचना की कोई जगह नहीं है." कंगना रनौत पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने आगे कहा, "हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार. कंगना को इग्नोर करिए. कंगना-चखना ये सब चटनी हैं. इन लोगों को इग्नोर करिए."
Patna, Bihar: On BJP MP Kangana Ranaut's 'tapori' remark on Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Purnia MP Pappu Yadav says, "...Just ignore these 'Kangana-Chakhna'..." pic.twitter.com/ZLAsy8qJDI













