
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
ABP News
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण 85 देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. जानिए किन देशों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है और भारत पर क्या प्रभाव हुआ है.
ईरान-इजरायल में जारी युद्ध और इसमें अमेरिका की सक्रिय भूमिका ने दुनिया के तेल बाजार को गहरे संकट में डाल दिया है. इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 85 देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ चुकी हैं और कई देशों में यह बढ़ोतरी 15 फीसदी से 50 फीसदी तक पहुंच गई है.
तेल बाजार में यह उथल-पुथल ऐसे समय आई है, जब दुनिया पहले ही आर्थिक सुस्ती और महंगाई के दबाव से जूझ रही थी. मिडिल ईस्ट ग्लोबल तेल आपूर्ति का अहम केंद्र है और यहां किसी भी सैन्य तनाव का असर पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर पड़ता है. यही वजह है कि इस युद्ध ने वैश्विक महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है.
किन देशों में सबसे ज्यादा असर?
ईंधन की कीमतों में सबसे तेज उछाल उन देशों में दर्ज किया गया है जो इंपोर्ट पर अधिक निर्भर हैं या जहां पहले से इकोनॉमिक इंबैलेंस बना हुआ था. कई देशों में परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य और जरूरी सामानों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है.













