
World Dangerous Airports: 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां उतरते समय कांप जाते हैं पायलट, लिस्ट में एशिया के दो हवाई अड्डे
ABP News
World Dangerous Airports: दुनिया में कुछ ऐसे एयरपोर्ट हैं, जहां विमान उतारना पायलट्स के लिए बेहद खतरनाक होता है. जानिए नेपाल के लुकला से लेकर होंडुरास के टोंकोटिन तक. दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट.
हवाई यात्रा के बिना लंबी दूरी तय करना संभव नहीं है, लेकिन दुनिया में कुछ एयरपोर्ट ऐसे भी हैं, जहां विमान उतारना पायलट्स के लिए जान जोखिम में डालने जैसा होता है. The Luxury Travel Expert ने दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट की सूची जारी की है. इन जगहों पर थोड़ी सी गलती भी बड़े हादसे में बदल सकती है.
1. लुकला एयरपोर्ट, नेपाल
नेपाल का लुकला एयरपोर्ट दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट माना जाता है. इसे टेंजिंग-हिलरी एयरपोर्ट भी कहते हैं. यह समुद्र तल से करीब 2,860 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यहां रनवे सिर्फ 527 मीटर लंबा है. एक तरफ ऊंची चट्टानें हैं और दूसरी तरफ गहरी खाई. यहां लैंडिंग के लिए विमान को सीधा नीचे उतारना पड़ता है. 2025 में यहां दो हादसों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां सिर्फ बेहद अनुभवी पायलट्स को ही उतरने की इजाजत है.
2. पारो एयरपोर्ट, भूटान













