
World Cup में ऑस्ट्रेलिया पर जीत से पहले ही शमी के लिए इस सांसद ने खोला खजाना, दी ये सौगात
AajTak
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में यूपी सरकार स्टेडियम बनवाने की घोषणा कर चुकी है. अब राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत सिंह ने भी कहा है कि शमी के गांव में खेल सुविधाओं के निर्माण में वे सांसद निधि से योगदान देना चाहते हैं. यह बात जयंत सिंह ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर कही है.
ICC World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया पर जीत से पहले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को खूब सौगातें मिल रही हैं. योगी सरकार शमी के गांव में स्टेडियम बनवाने का ऐलान पहले ही कर चुका है. अब सांसद जयंत सिंह ने भी शमी के गांव में खेल सुविधाओं के लिए सांसद निधि से राशि देने की पेशकश की है.
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत सिंह ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं गांव सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं के निर्माण में सहायता के लिए अपनी सांसद निधि प्रदान करने का इच्छुक हूं. इसी के साथ उन्होंने मोहम्मद शमी को भी टैग किया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शमी ने लिए थे सात विकेट
बता दें कि मोहम्मद शमी ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व कप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी. इसी मैच में वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. इसके अलावा उनके नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वर्ल्ड कप 2023 में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
मोहम्मद शमी के भाई हसीब अहमद और मां अंजुम आरा ने कहा कि आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. हम दुआ करते हैं कि आज भारत शानदार तरीके से जीत हासिल करे. शमी की मां ने कहा कि मैं टीवी पर बेटे का पूरा मैच देखती हूं. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरा बेटा देश के लिए खेल रहा है.
शमी के गांव में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










