
World Against Russia: यूक्रेन पर रूसी हमलों के खिलाफ एकजुट हुए कई देश, देखें युद्ध का हाल
AajTak
यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार तेज होता जा रहा है. आजतक जंग की कवरेज लगातार जारी है. यूक्रेन में मौजूद आजतक के संवाददाताओं के जरिये आपको लगातार जंग से जुडी पल-पल की सटीक खबरें पहुंचा रहे हैं. इस जंग में रूस का ताजा हमला हुआ है खारकीव के पुलिस मुख्यालय पर. रूस ने खारकीव के पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से हमला किया है. मिसाइल लगते ही इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लग गई. सात दिन से रूस रुक रुक कर मिसाइल बरसा रहा है. कीव से खारकीव तक यूक्रेन के दो बड़े शहर रूसी हमले के निशाने पर हैं. उधर कई देश अब रूसी हमलों के खिलाफ आ चुके हैं. देखें ये पूरी रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












