
Winzo केस में ED की बड़ी कार्रवाई: ₹505 करोड़ विदेशी खातों में अटैच, ₹3,522 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
AajTak
ED ने Winzo से जुड़े अमेरिका और सिंगापुर के खातों में ₹505 करोड़ अटैच किए हैं. एजेंसी का दावा है कि साल 2021 से 2025 के बीच कंपनी ने ₹3,522 करोड़ की अवैध कमाई की. इस मामले में PMLA के तहत जांच जारी है. पढ़ें इस केस की पूरी कहानी.
ED Action on Winzo: ऑनलाइन गेमिंग कंपनी विंज़ो प्राइवेट लिमिटेड (Winzo Pvt. Ltd.) एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में है. बेंगलुरु जोनल ऑफिस की टीम ने कंपनी से जुड़े विदेशी बैंक खातों में जमा सैकड़ों करोड़ रुपये को अटैच कर लिया है. ED का दावा है कि कंपनी ने कथित तौर पर ग्राहकों को असली खिलाड़ियों की जगह BOT और AI सिस्टम के खिलाफ गेम खिलाकर अवैध कमाई की. एजेंसी के मुताबिक यह मामला हजारों करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. जांच में अब तक कई बड़े खुलासे होने का दावा किया गया है.
₹505 करोड़ के विदेशी खाते अटैच ED के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने अमेरिका और सिंगापुर के विदेशी बैंक खातों में रखी रकम को अस्थायी रूप से अटैच किया है. यह रकम 55.69 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹505 करोड़ के बराबर है. ये खाते कथित तौर पर कंपनी की विदेशी शेल कंपनियों के नाम पर संचालित थे. एजेंसी का कहना है कि इन खातों का संचालन और नियंत्रण कंपनी से जुड़े प्रमुख लोगों के हाथ में था.
विदेशी शेल कंपनियों का लिंक ED के अनुसार यह रकम विंज़ो यूएस इंक (Winzo US Inc) और विंज़ो एसजी प्रा. लि. (Winzo SG Pte. Ltd.) के नाम पर रखी गई थी. जांच एजेंसी का आरोप है कि ये दोनों विदेशी इकाइयाँ शेल कंपनियों के रूप में काम कर रही थीं. बताया गया है कि इन संस्थाओं का संचालन पावन नंदा और सौम्या सिंह राठौर के नियंत्रण में था. ED का दावा है कि भारत में संचालित गतिविधियों से अर्जित धन को निवेश के नाम पर विदेश भेजा गया.
PMLA के तहत कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई है. ED ने कंपनी और उससे जुड़े परिसरों पर पहले भी छापेमारी की थी. 18 नवंबर 2025 को कंपनी के ऑफिस और एक निदेशक के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को कंपनी की अकाउंटिंग फर्म पर भी तलाशी ली गई. इन छापों के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर यह नई कार्रवाई की गई है.
ऐप पर BOT और AI से गेम ED का आरोप है कि Winzo ऐप पर ग्राहकों को असली खिलाड़ियों की जगह BOT, AI सिस्टम, एल्गोरिद्म या सॉफ्टवेयर के खिलाफ गेम खेलने के लिए लगाया जाता था. आंतरिक रूप से इन सिस्टम को PPP/EP/Persona कहा जाता था. ग्राहकों को यह नहीं बताया जाता था कि वे किसी इंसान के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि यह एक सुनियोजित तरीका था जिससे खिलाड़ियों को भ्रम में रखा गया.
वॉलेट से निकासी पर पाबंदी जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने यूज़र्स के वॉलेट से पैसे निकालने पर कथित तौर पर पाबंदियां लगाईं. इससे खिलाड़ी अपनी रकम आसानी से नहीं निकाल पाते थे. ED का दावा है कि निकासी सीमित कर यूज़र्स को बार-बार नए मैच खेलने के लिए प्रेरित किया गया. इस प्रक्रिया में हर मैच से कंपनी ने “रैक कमीशन” के रूप में कमाई की.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







