
Wikipedia प्रोफाइल पर Tanushree Dutta को बताया 'इंडियन मॉडल', भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- मैं मिस इंडिया यूनिवर्स हूं
AajTak
विकिपीडिया पर तनुश्री को 'इंडियन मॉडल' बताया गया है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस काफी गुस्से में आ गईं. इंस्टाग्राम पर तनुश्री ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह थक चुकी हैं एक इंडियन मॉडल के टाइटल को बदलते-बदलते, लेकिन हर बार लोग इसी एक चीज पर वापस आ जाते हैं.
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता कई फिल्म्स का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके साथ ही यह साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. हाल ही में एक पोस्ट में तनुश्री ने विकिपीडिया पर अपनी नाराजगी जताई. दरअसल, विकिपीडिया पर तनुश्री को 'इंडियन मॉडल' बताया गया है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस काफी गुस्से में आ गईं. इंस्टाग्राम पर तनुश्री ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह थक चुकी हैं एक इंडियन मॉडल के टाइटल को बदलते-बदलते, लेकिन हर बार लोग इसी एक चीज पर वापस आ जाते हैं. इसके साथ ही तनुश्री ने लोगों को याद दिलाया कि वह एक एक्ट्रेस हैं और मिस इंडिया यूनिवर्स जैसा ब्यूटी पेजेंट अपने नाम कर चुकी हैं. तनुश्री का कहना है कि विकिपीडिया पहला पेज होता है, जब किसी व्यक्ति को एक सेलेब के बारे में जानकारी हासिल करनी होती है. ऐसे में इस पेज पर मौजूद जानकारी लोगों को भटका सकती है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












