
Who is Har Har Shambhu Singer Abhilipsa Panda: फरमानी नाज नहीं, 12वीं की स्टूडेंट है 'हर-हर शंभू' गाने की ओरिजनल सिंगर
AajTak
'हर हर शंभू' गाना तो आपने सुना ही होगा. भोले भक्तों के बीच ये गाना आजकल ट्रेंड कर रहा है. 'हर हर शंभू' गाना वैसे तो पहले ही वायरल था. लेकिन जबसे फरमानी नाज ने इसे गाया है ये और ट्रेंड होने लगा है. पर आपको ये मालूम नहीं होगा कि फरमानी 'हर हर शंभू' गाने की ओरिजनल सिंगर नहीं हैं. तो फिर कौन है, जानते हैं.
सावन में भोले बाबा की भक्ति में लोग बस एक ही गीत गुनगुना रहे हैं. जिसे देखो वो 'हर हर शंभू' गाने पर झूम रहा है. करीब 2 महीने पहले शिव स्तोत्र 'हर हर शंभू' रिलीज हुआ. देखते दी देखते ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. इस गाने की सफलता को भुनाने के लिए यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज ने भी इसे गाया और विवादों से घिर गईं.
'हर हर शंभू' गाकर विवादों में आईं फरमानी नाज
कंट्रोवर्सी तो हुई ही, मगर सावन में 'हर हर शंभू' गाकर फरमानी छा गईं. उनके इस गाने को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये गिनती आगे बढ़ती ही जा रही है. लेकिन एक बात जो आपको बतानी जरूरी है वो ये कि 'हर हर शंभू' गाने की ओरिजनल सिंगर फरमानी नाज नहीं हैं. क्यों चौंक गए ना? ओरिजनल वर्जन 2 महीने पहले रिलीज हो चुका है और धूम भी मचा रहा है. गाने को 72 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 'हर हर शंभू' ऑरिजनल गाने को अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है. इस रिपोर्ट में जानते हैं कौन हैं अभिलिप्सा पांडा.
कौन है 'हर हर शंभू' गाने की ओरिजनल सिंगर?
जिस तरह से फरमानी नाज को 'हर हर शंभू' ने लाइमलाइट में ला दिया है. ठीक वैसे ही अभिलिप्सा को भी 'हर हर शंभू' ने रातोरात स्टार बना दिया. लगता है भोले बाबा भक्तों की किस्मत चमका रहे हैं. यूं तो अभिलिप्सा ने अभी तक अनेकों गाने गाए हैं, मगर 'हर हर शंभू' ने उन्हें लोगों के बीच और फेमस कर दिया.
अभिलिप्सा उड़ीसा की रहने वाली हैं. उनके पिता रिटायर्ड फौजी हैं और मां टीचर हैं. सिंगिंग करियर में आगे बढ़ने के लिए अभिलिप्सा को हमेशा उनके पेरेंट्स का सपोर्ट मिला है. अभिलिप्सा को कला विरासत में मिली है. उनके दादा वेस्टर्न उड़ीसा के जाने माने कथाकार रहे. वे आसपास के इलाके में हारमोनियम बजाने के लिए फेमस थे. दादा से ही उन्होंने 4 साल की उम्र में क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया था. अभिलिप्सा की मां क्लासिकल डांसर हैं. पिता भी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं. उनकी एक छोटी बहन भी है. वो भी म्यूजिक फील्ड से जुड़ी हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











