
'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
AajTak
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.
'धुरंधर 2' ने सिर्फ 3 दिनों में पक्का कर दिया है कि इसका भौकाल हिंदी फिल्मों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा. ईद के दिन रणवीर सिंह की इस फिल्म के लिए जनता में ऐसा दीवानापन दिखा कि देशभर में कई थिएटर्स चौबीस घंटे के लिए खुले हैं. कुछ थिएटर्स में एक दिन में ऑलमोस्ट 40 शोज चल रहे हैं, लेकिन फिर भी टिकट बुक करने पर अपनी पसंद की सीटें मिल पाना मुश्किल है.
'धुरंधर 2' का ये दीवानापन शनिवार को ऐसा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड लेकर आया, जो पिछले 8 सालों से एक सपना था. शनिवार को, ईद 2026 के दिन 'धुरंधर 2' ने सिर्फ हिंदी वर्जन से ही 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है.
'धुरंधर 2' लेकर आई हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन गुरुवार को 'धुरंधर 2' ने पहली बार बॉलीवुड को दिखाया कि एक दिन में 100 करोड़ कलेक्शन संभव है. इसका नेट ओपनिंग कलेक्शन 102 करोड़ से ज्यादा था, जिसमें हिंदी वर्जन का हिस्सा 99.10 करोड़ था. 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सिर्फ हिंदी से एक दिन में 100 करोड़ कमाने के ऐतिहासिक मोमेंट से बहुत करीब पहुंचकर चूक गई थी. 2018 में जब आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने एक दिन में 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था, तब से बॉलीवुड फैन्स में ये चर्चा होती रही है कि क्या कभी कोई फिल्म हिंदी में 100 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन कर पाएगी?
सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि 'धुरंधर 2' ने ईद के दिन करीब 113 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन किया है. ये किसी बॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है और इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से 105 करोड़ आए हैं. आदित्य धर की शानदार फिल्म 'धुरंधर 2' अब हिंदी में 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले हिंदी में सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन 'पुष्पा 2' के नाम था. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन, रविवार को हिंदी वर्जन से 86 करोड़ नेट कलेक्शन किया था.
सबसे तेज 300 करोड़ 'धुरंधर 2' ने शनिवार की शानदार कमाई के साथ सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया. 5 दिन में 300 करोड़ कलेक्शन का बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन पार करने वाली 'पुष्पा 2' को इसने पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर 2' अब सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म है. तीन दिन में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 339 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया.
रविवार को सुबह से ही 'धुरंधर 2' रॉकेट बन चुकी है. आपके सामने ये रिपोर्ट पहुंचने तक 'धुरंधर 2' करीब 350 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. 341 करोड़ कमाने वाली 'बॉर्डर 2' को 'धुरंधर 2' ने 4 दिन पूरे होने से पहले ही पीछे छोड़ दिया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












