
ऐसे हुआ 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का 'घोस्ट' ट्रांसफॉर्मेशन, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो
AajTak
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सिनेमाघर में इस समय छाई हुई है. फिल्म अपनी कहानी के अलावा एक्टर्स के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है. इसी कड़ी में रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अपनी दमदार कहानी और शानदार एक्शन के साथ-साथ अब अपने तकनीकी कमाल के लिए भी सुर्खियों में है. हाल ही में फिल्म के पर्दे के पीछे की एक ऐसी झलक सामने आई है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है.
फेमस प्रोस्थेटिक और मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें रणवीर सिंह का एक बेहद डरावना और चौंकाने वाला अवतार नजर आ रहा है. 'घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज' (परछाइयों से जन्मा भूत) के इस लुक ने फिल्म की सिनेमैटिक अपील को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है.
इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो को शेयर करते हुए प्रीतिशील सिंह ने एक बहुत ही गहरी बात लिखी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब इंसान का मन थक जाता है, तो भ्रम किस तरह से झूठ को भी सच जैसा दिखाने लगता है.' यह लुक फिल्म के उस महत्वपूर्ण हिस्से का है जहां हकीकत और कल्पना के बीच का अंतर पूरी तरह खत्म हो जाता है.
कब दिखाया गया ये सीन? फिल्म में यह 'भूतिया' रूप तब सामने आता है जब कहानी के दो अहम किरदार, हमजा और पिंडा (जसकीरत का दोस्त), आमने-सामने होते हैं. बचपन के दोस्त होने के बावजूद आज दोनों दुश्मन खेमों में खड़े हैं, जिसकी वजह से उनके बीच का टकराव काफी निजी और भावनात्मक है.
फिल्म के एक सीन में पिंडा नशे की हालत में होता है और उसे मतिभ्रम (Hallucination) होने लगता है. नशे की वजह से होने वाले इन भ्रमों के दौरान, पिंडा को हमजा का चेहरा राख जैसा, बाल सफेद और नसें काली दिखाई देती हैं - मानो वह कोई मौत का भूत हो.
धुरंधर 2 में हेयर और मेकअप की बारीकियां धुरंधर को दुनिया भर में इतना पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह यह है कि टीम ने हर किरदार के लुक पर कितनी मेहनत की है. उदाहरण के लिए, रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी के तौर पर 20 साल के नौजवान से लेकर हमजा अली मजारी के तौर पर 30-40 साल के अधेड़ उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाया है. उनके कॉस्ट्यूम, हेयरस्टाइल, मेकअप और यहां तक कि शारीरिक बनावट पर जो बारीक काम किया गया है, वह तारीफ के काबिल है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.












