
'धुरंधर 2' सबसे तेज 400 करोड़ पार! संडे को फिर 100 करोड़ के लिए तैयार
AajTak
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही. 4 दिन पूरे होने से पहले ही फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और संडे को तीसरी बार 100 करोड़ की कमाई करती नजर आ रही है. रणवीर सिंह की ये फिल्म अब ‘पुष्पा 2’ के बड़े रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ रही है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का क्रेज ऐसा है कि बहुत लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है. गुरुवार को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने इंडिया में 100 करोड़ की ओपनिंग से ही तगड़ा धमाका कर दिया था. ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि अभी कुछ सालों पहले तक यहां तक पहुंच पाना बॉलीवुड बिजनेस को सपना सा लगता था. लेकिन 'धुरंधर 2' का क्रेज ऐसा चल रहा है कि इसने 3 दिन में 2 बार ये आंकड़ा पार कर दिया. पर आदित्य धर की फिल्म का मन अभी नहीं भरा है. संडे के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बता रहे हैं कि 'धुरंधर 2' संडे का दिन खत्म होने से पहले ही एक बार फिर 100 करोड़ पार कर गई है.
'धुरंधर 2' के सबसे तेज 400 करोड़ हिंदी फिल्मों के इतिहास में 400 करोड़ नेट कलेक्शन किया ही सिर्फ 10 फिल्मों ने है. इसमें से 9 फिल्में लॉकडाउन के बाद आई हैं. जिनमें सबसे तेज 400 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के नाम है. साउथ से आई 'पुष्पा 2' ने हिंदी वर्जन से सिर्फ 7 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पर 'धुरंधर 2' ने 4 दिन पूरे होने से पहले ही ये आंकड़ा पार कर लिया है.
सैकनिल्क का डेटा बताता है कि संडे रात 9 बजे तक ही 'धुरंधर 2' का नेट कलेक्शन 92 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 431 करोड़ हो चुका है. इस कलेक्शन में सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन ही 400 करोड़ से ज्यादा है. संडे को भी 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस मीटर जिस तरह घूम रहा है, एक बार फिर ये 100 करोड़ के पार ही जाकर रुकेगा.
गुरुवार के दिन रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने पहले वीकेंड के 4 दिनों में से 3 दिन 70 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. ये रिकॉर्ड देखकर आम जनता ही नहीं, ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुंह खुले रह गए थे और किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये रिकॉर्ड बहुत जल्दी टूटेगा. लेकिन 'धुरंधर 2' पहले दिन से ही सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने के मूड में चल रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने 4 दिनों में से 3 दिन 100 करोड़ नेट कलेक्शन का ऐसा रिकॉर्ड खड़ा किया है, जो तोड़ना अच्छी-अच्छी फिल्मों के लिए संभव नहीं होगा.
संडे का रन पूरा होने के बाद 'धुरंधर 2' का वीकेंड कलेक्शन भी इतने बड़े रिकॉर्ड्स पीछे छोड़ने वाला है, जिनके टूटने की उम्मीद भी किसी को नहीं रही होगी. रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज शाहरुख और अल्लू अर्जुन जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों को हर दिन बौना साबित करने पर लगा है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











