
'वक्त-पैसा बर्बाद मत करो', धुरंधर 2 देख भड़की एक्ट्रेस, मेकर्स को सुनाई खरी-खरी
AajTak
एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म 'धुरंधर 2' के कंटेंट और उसके एक्सक्यूशन पर सवाल उठाए. उन्होंने रणवीर सिंह की परफॉरमेंस को भी खराब बताया. पिक्चर को प्रोपेगैंडा कहते हुए राम्या ने दर्शकों से इसे न देखने को कहा है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' थिएटर्स में धमाल मचा रही है. सिनेमा लवर्स समेत बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स को ये पसंद आई है. हर तरफ 'धुरंधर 2' के चर्चे हैं और तारीफें हो रही हैं. हालांकि हर किसी को यह पसंद नहीं आई. कन्नड़ एक्ट्रेस और एक्स पॉलिटिशन राम्या ने आदित्य धर की पिक्चर की आलोचना की है. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर अपना रिव्यू शेयर किया है, जिससे ऑनलाइन बहस छिड़ गई है.
धुरंधर 2 पर भड़कीं एक्ट्रेस
राम्या ने फिल्म के कंटेंट और उसके एक्सक्यूशन पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और वाह! क्या मास्टरक्लास है कि कैसे एक बढ़िया चीज को आपकी सहन करने की शक्ति की परीक्षा में बदला जा सकता है. यह सबसे बोरिंग विषय की किताब पढ़ने जैसा है, जिसमें कभी खत्म न होने वाले चैप्टर हैं और एक पॉइंट पर आपका दिमाग हार मानकर हंसने लगता है उस अत्याचार को देखकर जो स्क्रीन पर हो रहा है. अगर सच में देखना है तो खुद पर एहसान करो, इसे मत देखो. थिएटर में समय और पैसा बर्बाद मत करो. यह सख्ती से 'पॉज, फोन स्क्रॉल, जीवन के फैसलों पर सवाल' वाला कंटेंट है. बेस्ट है कि इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखो, जहां सिर्फ एक क्लिक में इसे बंद कर सको.'
एक्ट्रेस ने फिल्म के तकनीकी पहलुओं की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, 'डायरेक्शन, डायलॉग्स, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर, एक्टिंग- सब घटिया है. ऐसा लगता है जैसे किसी ने उन्हें नहीं बताया कि 19 मार्च की रिलीज डेडलाइन आ रही है. या फिर और बदतर बात है कि शायद उन्हें पता था और फिर भी उन्होंने कहा, 'हां परफेक्ट है, भेज दो.' धुरंधर में लोग हूटिंग, ताली, वाइबिंग कर रहे थे. एनर्जी थी. जुड़ाव था. इस वाली में दर्शकों में कोई नहीं था. थिएटर में सामूहिक निराशा महसूस हो रही थी.'
रणवीर सिंह की परफॉरमेंस पर निशाना साधते हुए राम्या कहा, 'और जो लोग कह रहे हैं कि रणवीर फिल्म को कैरी कर रहे हैं, वो क्या कैरी कर रहे हैं? क्योंकि मुझे तो बस उनके बाल दिखे. पहले पार्ट में उनके बालों में पर्सनैलिटी, प्रेजेंस, कैरेक्टर था. इस वाली में बस वो हैं. रास्ते में. सब कुछ ब्लॉक करते हुए. शायद सपोर्टिंग रोल नॉमिनेशन के लायक.'
हिंसा को लेकर कही ये बात













