
'धुरंधर 2' को पाकिस्तानी फैमिली ने कहा 'बकवास फिल्म'! इंडियन फैंस बोले- सच्चाई कड़वी लगी
AajTak
'धुरंधर 2' को दुनियाभर में देखा जा रहा है. ऐसे में इसे देखने एक पाकिस्तानी फैमिली भी थिएटर पहुंची, जिन्होंने आदित्य धर की फिल्म का रिव्यू किया. फिल्म देखने के बाद, उन्होंने क्या कहा? आप भी जानिए.
बॉलीवुड की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' अब दुनियाभर में अपना डंका बजा रही है. इंडिया में तो इसे देखने का क्रेज है ही, मगर विदेशों में भी इसे काफी देखा जा रहा है. अमेरिका, कनाडा, यूके, समेत कई जगहों पर 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है. इंडियन ऑडियंस के साथ-साथ पाकिस्तान की जनता भी आदित्य धर की फिल्म देख रही है.
पाकिस्तान समेत पूरे मिडल ईस्ट में 'धुरंधर' का पहला पार्ट बैन किया गया था. इसका दूसरा पार्ट भी इन देशों में नहीं दिखाया जा रहा है. मगर दुनियाभर में जहां कहीं भी पाकिस्तानी आवाम है, वो ये फिल्म देखने पहुंच रही है. पार्ट 1 देखने के बाद, कई पाकिस्तानियों ने कहा था कि आदित्य धर की फिल्म काफी अच्छी है, इसमें सच्चाई दिखाई गई है.
'धुरंधर 2' देख बोली पाकिस्तान की आवाम
मगर अब जैसे ही इसका पार्ट 2 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज हुआ, उनके होश उड़ गए. डायरेक्टर ने जिस तरह इस फिल्म में पाकिस्तान को दिखाया है, वो देखने के बाद उन्हें आदित्य धर की फिल्म पसंद नहीं आई है. एक पाकिस्तानी यूजर का वीडियो X पर वायरल है, जिसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ 'धुरंधर 2' देखने पहुंची. फिल्म खत्म होने के बाद, जब सभी थिएटर से बाहर निकले तो उनके मुंह से फिल्म की सिर्फ बुराई ही निकली.
पाकिस्तानी यूजर की फैमिली ने 'धुरंधर द रिवेंज' को घटिया, थर्ड-क्लास, बकवास कहा. फैमिली ने इसी बीच ये भी माना कि धुरंधर का पहला पार्ट तो फिर भी जबरदस्त था, मगर इस पार्ट में कुछ भी दिखा दिया गया है. वीडियो खत्म होने तक, सभी 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगाने लगे.
पाकिस्तानियों का 'धुरंधर 2' रिव्यू देखकर कई इंडियन यूजर्स ने उनपर तंज कसा. एक यूजर ने लिखा कि उन्हें सच्चाई कड़वी लगी, तो फिल्म पसंद नहीं आई. वहीं दूसरे ने लिखा कि पाकिस्तान अपनी बेइज्जती देखने के लिए खुद पैसा खर्च करके जा रहे हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












