
आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' में हुई चूक? धुरंधर 2 के इस सीन में हुआ ब्लंडर
AajTak
एक तरफ जहां फिल्म धुरंधर के लिए डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ हो रही है तो वहीं फिल्म से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अपने बड़े स्केल, दमदार एक्टिंग और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की वजह से पहले से ही चर्चा में है. लेकिन अब, सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, और इस बार यह कहानी या एक्टिंग के बारे में नहीं है.
दरअसल फिल्म के हर अहम सीन में 'पीक डिटेलिंग' ढूंढ रहे लोगों ने एक छोटी सी बात पकड़ ली है, जो अब वायरल हो गई है और जिसने इंटरनेट पर इसपर बहस शुरू हो गई कि ये AI है या आदित्य धर की चूक?
अब यहां जिस सीन की बात हो रही है, वह एक जबरदस्त फाइट सीक्वेंस का हिस्सा है. जब से इस सीन के क्लिप ऑनलाइन घूमने लगे हैं, फैन्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या यह सच में कोई गलती है या फिर इंटरनेट पर लोगों की एक और बेवजह के रिएक्शन.
रणवीर सिंह का पिंडा के साथ फाइट सीन इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अपने बचपन के दोस्त पिंडा का सामना करता है, जिसका अब पाकिस्तान में बैठे एक ड्रग माफिया और आतंकियों से सीधा कनेक्शन है. इस पल का भावनात्मक असर पहले से ही बहुत ज्यादा है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं और दोनों को ही एक-दूसरे की पूरी सच्चाई नहीं पता है.
लेकिन, पैनी नजर वाले ऑडियंस का दावा है कि इस जबरदस्त टकराव के दौरान, कुछ पलों के लिए फ़्रेम में एक कैमरामैन भी दिखाई देता है. यह क्लिप अब तेजी से वायरल हो गई, और यूजर्स इसे जूम करके और स्क्रीनशॉट शेयर करके यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह फिल्म बनाते समय हुई कोई गलती थी या फिर कुछ और ही?
कुछ यूजर्स ने बताया AI एक तरफ जहां लोग आदित्य धर की अनजाने में हुई गलती मान रहे हैं तो कुछ कहा कहना है कि यह शायद कोई टेक्निकल ग्लिच हो सकता है. वहीं कुछ यूजर्स का दावा है कि ये पूरी तरह से AI है. हालांकि अब सच जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. इस पर भी नजर रहेगी कि पीक डिटेलिंग के नाम से फेमस हुए आदित्य धर इस पर क्या कहते हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











