
'धुरंधर 2' के बड़े साहब को था डर, कहीं सलमान से ना हो जाएं रिप्लेस, बोले- कॉल करने की सोची
AajTak
फिल्म 'धुरंधर' की सबसे बड़ी मिस्ट्री रहे बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल बताते हैं कि जब सलमान खान और इमरान हाशमी का नाम सामने आने लगा था, तो वो डर गए कि कहीं उन्हें आदित्य धर ने फिल्म से रिप्लेस तो नहीं कर दिया.
'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार हो गई है. आदित्य धर की फिल्म ने ये कारनामा महज चार दिनों में किया. 'धुरंधर 2' इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बनने की राह पर है. डायरेक्टर ने अपने विजन और स्केल से सभी को हैरान करके रख दिया है.
दिसंबर में जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था, तब फिल्म में एक नाम की बड़ी चर्चा थी. बड़े साहब का नाम काफी सुना गया, जिससे सभी के मन में ये सवाल उठा कि आखिर बड़े साहब कौन हैं. देखते ही देखते, ये एक बड़े राज में बदल गया. अब जब धुरंधर का दूसरा पार्ट आया, तो इस राज से पर्दा उठा. फिल्म में बड़े साहब, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को बताया गया है.
दाऊद बनकर छाए दानिश इकबाल
दाऊद का रोल एक्टर दानिश इकबाल ने प्ले किया है. इस फिल्म के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ चुकी है. हाल ही में एक्टर ने जूम को बताया कि उन्हें नहीं अंदाजा था कि वो फिल्म के बड़े साहब निकलेंगे. उन्हें इस रोल में ढलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. कई घंटों तक मेकअप के बाद, वो दाऊद को कैमरा पर प्ले कर पाए.
दानिश ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम था कि दाऊद बड़े साहब है. उस वक्त तक इसकी कोई चर्चा नहीं थी. मुझे सिर्फ यही कहा गया कि आपको दाऊद का रोल प्ले करना है. वो बिस्तर पर है और उसके सभी सीन्स उसी सेटिंग में शूट होंगे. लेकिन मुझे बड़े साहब का कोई आइडिया नहीं था. जब उसका नाम स्क्रिप्ट में ऐसे सामने आया कि रणवीर का किरदार उसे ढूंढ रहा है, तब जाकर हर कोई सोचने लगा कि ये बड़े साहब कौन है. ये चर्चा हुई थी कि शायद ओसामा बिन लादेन और परवेज मुशर्रफ होंगे. तभी मैंने सोचा कि क्या दाऊद बड़े साहब है.'
क्यों रिप्लेस होने से डरे दानिश?

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












