
जब चली गई थी नरेंद्र चंचल की आवाज, बोले मां ने दी सजा, सिर पर चढ़ गया शोहरत का नशा
AajTak
नरेंद्र चंचल की लाइफ से जुड़ा एक बेहद रहस्यमयी और डराने वाला वाकया आज भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय रहता है. कहते हैं कि सफलता पाने के बाद एक बार उनके मन में अहंकार ने दस्तक दी थी.
भक्ति संगीत की दुनिया में जब भी माता के भजनों का जिक्र होता है, तो सबसे पहला नाम जो जहन में आता है, वो है नरेंद्र चंचल. अपनी आवाज से करोड़ों भक्तों के दिलों में जगह बनाने वाले नरेंद्र चंचल सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि आस्था का एक प्रतीक बन गए थे. लेकिन उनकी सफलता की इस कहानी के पीछे कुछ ऐसे अनसुने और हैरान कर देने वाले किस्से भी छिपे हैं.
नरेंद्र चंचल ने न केवल धर्म और भक्ति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध में भी अपनी गायकी का लोहा मनवाया. लेकिन आज हम उनके लाइफ के उसी मोड़ की बात कर रहे हैं, जिसने उनके सोचने का नजरिया ही बदल दिया था.
रातों-रात स्टार बने नरेंद्र चंचल नरेंद्र चंचल मुख्य रूप से माता रानी के भजनों और दुर्गा पूजा के गीतों के लिए घर-घर में फेमस थे, लेकिन उनकी प्रतिभा केवल भजनों तक सीमित नहीं रही. हिंदी सिनेमा में उन्हें असली पहचान मिली ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्म 'बॉबी' से. इस फिल्म का गाना 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने नरेंद्र चंचल को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा सितारा बना दिया.
इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला. इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम और स्टारडम मिलने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काफी ऑफर मिलने लगे. देश-विदेश में कॉन्सर्ट होने लगे. लेकिन चंचल को सफलता रास नहीं आई.
भजन गाने से किया इनकार फिल्मों में काम मिलने के बाद नरेंद्र चंचल ने भजन और माता के गीत नहीं गाने का मन बनाया. एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा था, 'मुझे फिल्मी गानों से काफी शोहरत और पैसा मिल रहा था. इसके बाद मैंने फैसला किया कि अब भजन नहीं , सिर्फ फिल्मों के ही गाने गाऊंगा. सफलता का नशा सिर चढ़ गया था.'
नरेंद्र चंचल ने आगे कहा, 'एक दिन मैं फिल्म म्यूजिकल नाइट के लिए आगरा गया था. उससे पहले काली माता मंदिर के आगे माथा टेकने गया. यहां मैं माता के गीत भी गाता था. वहां कुछ भक्त-कीर्तन कर रहे थे. उन्होंने मुझसे एक भजन गाने के लिए कहा. तब मैंने तबीयत का बहाना बनाया और बिना गाना गाए वहां से लौट आया. लेकिन उस रात ऐसा कुछ हुआ कि मेरी आवाज ही चली गई. मैं समझ गया कि माता रानी ने मुझे मेरी गलती और अहंकार की सजा दे दी है.'

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.












