
400 करोड़ के पार 'धुरंधर 2', रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने साथ किया लंच, फैन्स बोले- बब्बर शेर
AajTak
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर धमाल मचा दिया है. फिल्म की सक्सेस के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में लंच करते देखा गया.
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग की तारीफ हो रही है. फैन्स और सेलेब्स रणवीर के मुरीद हो चुके हैं. पर अब तक दीपिका पादुकोण ने धुरंधर 2 के लिए एक शब्द तक नहीं कहा. इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया.
पर शायद अब हेटर्स को चुप हो जाना चाहिए. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई के एक पॉपुलर सीफूड रेस्टोरेंट से लंच के बाद बाहर निकलते देखा गया. रेस्टोरेंट के बाहर भारी भीड़ इंतजार कर रही थी, जो उनका दीदार करना चाहती थी. कूल लुक में जैसे ही रणवीर बाहर आए, 'बब्बर शेर' के नारे गूंजने लगे. फैन्स ने आदित्य धर की धुरंधर 2 का लीड हीरो बताते हुए उन्हें सराहा. ये सुनकर दीपिका पादुकोण गर्व से मुस्कुराती रहीं. रणवीर ने फैन्स को प्यार से ग्रीट किया और कार में बैठकर चले गए.
फैन्स ने किया रिएक्ट दीपिका और रणवीर को साथ देखकर एक फैन ने लिखा अमेजिंग. दूसरे ने कहा कि दोनों साथ में कूल लग रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि अब हेटर्स कहां गए. कुछ लोगों ने कहा कि रणवीर जैसा कोई नहीं. कई लोग हार्ट इमोजी बनाकर रणवीर-दीपिका पर प्यार लुटा रहे हैं. दीपिका और रणवीर को देखकर उनके कई फैन्स खुशी से गदगद नजर आए. दीपिका और रणवीर ने साथ आकर उनके हेटर्स को भी जवाब दे दिया है.
धुरंधर 2 की बात करें तो इसे सिर्फ फैन्स ही नहीं, सेलेब्स का भी बेशुमार प्यार मिल रहा है. फिल्म को अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, अनुपम खेर, राम गोपाल वर्मा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव जैसे सेलेब्स से भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं.
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह हमजा के रोल में हैं. आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में हैं. संजय दत्त एसपी असलम चौधरी के रोल में हैं. सारा अर्जुन यालिना जमाली बनीं हैं और राकेश बेदी जमील जमाली के रोल में नजर आए.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











