
WHO की चेतावनी, रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का खतरा
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन की जंग के बीच कोरोना का खतरा बढ़ रहा है. WHO ने अपने ताजा बयान में कहा है कि जंग की वजह से दोनों देशों में वैक्सीनेशन थम गया है. साथ ही रेस्क्यू किए जाने वाले लोग भी संक्रमित मिलने लगे हैं.
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 17 दिन से जंग जारी है. इस युद्ध से आर्थिक नुकसान के साथ ही जनहानि हो रही है. इतना ही नहीं अब कोविड का खतरा भी मंडराने लगा है. क्योंकि जंग के बीच यूक्रेन से बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन हो रहा है. यही नहीं यूरोप समेत कई दूसरे देशों में लोग एक से दूसरे देश में जा रहे हैं. इससे कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. क्योंकि इन लोगों को जिन हालातों में निकाला जा रहा है, ऐसे में कोविड परीक्षण करना संभव नहीं है. ऐसे में एक बार फिर से कोविड महामारी का खतरा मंडराने लगा है.
बता दें कि WHO ने बीते दिन यानी शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन-रूस जंग की वजह से कोविड-19 का संकट भी बढ़ रहा है. WHO की ओर से कहा गया है कि रेस्क्यू के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ गई है. इसके साथ ही इन दोनों देशों में वैक्सीनेशन, इलाज और कोविड जांच में रुकावट पैदा हो रही है.
बता दें कि WHO की ओर से जारी की गई चेतावनी से पहले नाइजीरिया ने भी इस ओर इशारा किया था. नाइजीरियन स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि हमने यूक्रेन से जिन लोगों को निकाला है उसमें 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके चलते अब नाइजीरिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 118 जा पहुंचा है.
अमेरिका में कोविड का संकट
इसके अलावा अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में शोधकर्ताओं ने 93 मृत हिरणों की मौत के बाद जांच कराई. इसमें पाया गया कि उनमें से हर पांचवें हिरण में कोरोना संक्रमण पाया गया था. इसके बाद अब इस बारे में जांच की जा रही है कि हिरण की जिस कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है, वह इंसानों के लिए कितना खतरनाक है.
चौथी लहर का बढ़ रहा है खतरा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











