WhatsApp Web पर आ रहा नया फीचर, कर सकेंगे वॉइस और Video Call, जानिए तरीका
AajTak
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. ऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ता रहता है. WhatsApp Web पर जल्द ही वीडियो और वॉइस कॉलिंग का फीचर मिल सकता है. ऐप ने इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है.

अक्टूबर 2020 में WhatsApp ने कहा था कि वह WhatsApp web और डेस्कटॉप ऐप पर वीडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर जोड़ने पर विचार कर रहा है. बाद में ने ऐप ने इस फीचर को सीमित यूजर्स के लिए जारी भी किया. अब ऐसा लगता है कि WhatsApp इस फीचर को सभी वेब यूजर्स के लिए जारी करने वाला है.
मोबाइल ऐप पर यह फीचर लंबे समय से मौजूद है, लेकिन यूजर्स इसे WhatsApp Web और डेस्कटॉप ऐप पर भी चाहते हैं. इस फीचर की मदद से यूजर्स एक क्लिक में आसानी से दूसरे WhatsApp यूजर को कॉल कर सकते हैं. टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस फीचर को लेकर ट्विटर किया है, जिसमें इसके जल्द जारी होने का संकेत मिलता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.