
WhatsApp Update: वॉट्सऐप DP, लास्ट सीन से लेकर एन्क्रिप्शन तक हुई कई बदलाव, मिल रहे गजब के फीचर्स
AajTak
WhatsApp Update: वॉट्सऐप यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ता रहता है. ऐप पर पिछले कुछ सालों में कई प्राइवेसी अपडेट आए हैं. आइए जानते हैं इस ऐप पर मिलने वाले खास फीचर्स की डिटेल्स.
WhatsApp ने हाल में कई नए फीचर्स प्लेटफॉर्म पर जोड़े हैं. खासकर प्राइवेसी से जुड़े कई ऐसे फीचर्स ऐप पर आए हैं. इन फीचर्स का लोगों को लंबे वक्त से इतंजार था. इसकी वजह दूसरे इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इन फीचर्स का होना था. खैर वॉट्सऐप पर अब आपको कई नए प्राइवेसी फीचर्स मिल रहे हैं.
भारत में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या 48.7 करोड़ है. दुनियाभर में सबसे ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स भारत में ही हैं. आइए जानते हैं इन फीचर्स का आप पर क्या असर होगा.
इससे पहले यूजर्स को WhatsApp DP, लास्ट सीन और स्टेटस के तीन ऑप्शन मिलते हैं. ऐप पर everyone, all your contacts या nobody का ऑप्शन था. अब आपको इसमें एक नया विकल्प मिलेगा.
यूजर्स के लिए ऐप ने चौथा ऑप्शन 'My contacts except…' जोड़ दिया है. इस ऑप्शन की मदद से आप कॉन्टैक्ट लिस्ट में जिन लोगों को चाहेंगे में उन्हें डीपी, लास्ट सीन और स्टेटस देखने से रोक सकते हैं.
पिछले साल के अंत यानी दिसंबर 2021 में WhatsApp ने नया प्राइवेसी अपडेट जोड़ा था. यह अपडेट लास्ट सीन को लेकर था. नए अपडेट में बाद यूजर्स का लास्ट सीन ऐसे किसी यूजर को नजर नहीं आएगा, जिससे उसने कभी चैट नहीं की हो.
यानी आपने लास्ट सीन भले ही ऑन रखा हो, लेकिन अगर किसी यूजर से चैट नहीं की है, तो वह आपका लास्ट सीन नहीं देख पाएगा. यह फीचर यूजर्स पर चुपके से नजर रखने वालों से उन्हें बचाता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












