
WhatsApp Status में हो रहा बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिलेगा नया ऑप्शन, वॉयस नोट कर सकेंगे पोस्ट
AajTak
WhatsApp Update: वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ऐप डेवलपर्स इस पर नए-नए फीचर्स जोड़ते रहते हैं. हाल में WhatsApp Status में नया ऑप्शन जोड़ा गया है, जो अभी चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. आइए जानते हैं वॉट्सऐप के नए फीचर की डिटेल्स.
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. ऐप ने हाल में ही पोल, ऑनलाइन स्टेटस हाइड, डीपी हाइड, कम्युनिटी समेत कई नए फीचर्ड जोड़े हैं. अब ऐप चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट कर रहा है.
ये फीचर WhatsApp Status एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बना सकता है. जिन यूजर्स को नया अपडेट मिलेगा, वे WhatsApp Status में वॉयस नोट अपडेट कर सकेंगे. यानी यूजर्स को वॉट्सऐप स्टेटस में वीडियो की तरह ही ऑडियो भी लगा सकेंगे.
वॉट्सऐप पर जब आप स्टेटस अपडेट करेंगे, तो आपको वॉयस नोट का भी एक ऑप्शन मिलेगा. यूजर्स फोटो, टेक्स्ट, वीडियो की तरह ही नए ऑप्शन को भी यूज कर पाएंगे.
WABetaInfo ने इस फीचर को स्पॉट किया है. रिपोर्ट की मानें तो बीटा वर्जन 2.23.2.8 पर यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है. यूजर्स को ये ऑप्शन टेक्स्ट स्टेटस सेक्शन में ही मिलेगा. आप इस पर सिर्फ 30 सेकेंड तक का ही वॉयस नोट लगा सकते हैं.
स्टेटस लगाते हुए किसी रिकॉर्डिंग को पोस्ट करने से पहले आपको डिस्कार्ड का भी ऑप्शन मिलेगा. दूसरे वॉट्सऐप फीचर्स की तरह की वॉयस नोट का ये फीचर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है.
आपको इसके साथ प्राइवेसी का भी ऑप्शन मिलेगा. इसकी मदद से आप तय कर सकेंगे कि कौन आपका स्टेटस देख सकता है और कौन नहीं. दूसरे वॉट्सऐप स्टेटस की तरह ही ये भी 24 घंटे में डिसअपीयर हो जाएगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











