
WhatsApp लाया नया फीचर, अब बार-बार नहीं करना होगा ये काम
AajTak
WhatsApp in-app dialer : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक नया फीचर शामिल होने जा रहा है, जिसका नाम in-app dialer है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से बिना किसी नंबर को किए सीधे ऐप से कॉल कर सकेंगे. यह फीचर इस ऐप के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जो पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है. अब इस ऐप में नया फीचर सामने आया है, जिससे यूजर्स को काफी फायदा मिलने जा रहा है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp में इन-ऐप डायलर फीचर सामने आया है, जिसकी मदद यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर होगा. इससे यूजर्स बिना किसी नंबर को सेव किए कॉल कर सकेंगे.
WhatsApp का in-App Dialer पीचर अभी कुछ बीटा वर्जन में नजर आया है. इसकी मदद से यूजर्स को कॉलिंग एक्सपीरियंस में मिलेगा. अभी तक किसी भी यूजर्स को कॉल करने के लिए उसके नंबर को सेव करना पड़ता था और उसके बाद उसको कॉल करते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब बोर्ड पर लिखे किसी भी नंबर को सीधे डायलपैड की मदद से कॉल कर सकते हैं.
इस लेटेस्ट रिपोर्ट की जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक फ्लोटिंग नंबर पैड को पेश करेगी. WhatsApp में इसका इस्तेमाल कॉल्स करने में किया जा सकेगा. यह नॉर्मल फोन के डायलपैड की तरह होगी, हालांकि बाद में इसे अपडेट किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर भी मिलेगा 'ब्लू टिक' वेरिफिकेशन बैज, भारत में शुरू हुई सर्विस
in-app dialer feature कई बीटा यूजर्स को मिलने लगा है, इसके लिए बीटा यूजर्स को प्ले स्टोर से अपने WhatsApp को अपडेट करना होगा. Android Beta version 2.24.13.17 में इस फीचर को स्पॉट किया है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में निवेश का झांसा, मोटी कमाई का लालच... WhatsApp के जरिए ऐसे लगाया 9 करोड़ का चूना

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











