
WhatsApp में भेजे गए मैसेज को भी कर सकेंगे एडिट, कंपनी का बड़ा ऐलान, ये है पूरा प्रोसेस
AajTak
WhatsApp Message Edit feature: वॉट्सऐप में भेजे गए मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन आ गया है. Meta CEO मार्क जकरबर्ग ने इसका ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि अब भेजे गए मैसेज को भी एडिट कर सकेंगे. हालांकि यहां Edited टैग भी दिखेगा.
पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में अब मैसेज एडिट कर सकते हैं. Meta CEO Mark Zuckerberg ने बड़ा ऐलान कर दिया है. फेसबुक पोस्ट में जकरबर्ग ने लिखा है कि यूजर्स अब भेजे गए WhatsApp मैसेज को एडिट कर पाएंगे.
Mark Zuckerberg ने फेसबुक पोस्ट में कहा है, ‘अब आप WhatsApp पर भेजे गए मैसेज 15 मिनट तक एडिट कर सकेंगे’
WhatsApp मैसेज एडिट करने के लिए भेजे गए मैसेज को प्रेस एंड होल्ड करना है. ऐसा करते ही एडिट ऑप्शन दिखेगा जहां से आप मैसेज एडिट कर सकेंगे.
हालाँकि एडिटेड मैसेज में Edited का टैग लग जाएगा. यानी आपने जिसे मैसेज भेज कर एडिट किया है उस शख़्स को ये पता चल जाएगा कि आपने मैसेज को एडिट किया है.
अच्छी बात ये है कि अगले को ये नहीं पता चलेगा कि आपने पहले क्या मैसेज भेजा था जिसे एडिट किया है. जैसे Edit Tweet में पिछले ट्वीट भी दिखते हैं ऐसा WhatsApp में नहीं होगा यहाँ एडिट हिस्ट्री नहीं दिखेगी बस Edited का टैग दिखेगा.
कंपनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि अब यूज़र्स के पास चैटिंग के दौरान ज़्यादा कंट्रोल होगा और मैसेज में अगर कोई ग़लती हो गई हैत तो उसे 15 मिनट के अंदर एडिट किया जा सकेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












